[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

साईबर सुरक्षा, जागरूकता, संरक्षण और न्याय के लिए जागरूकता कार्यक्रम ।

SHARE:


विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूक।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) माधवी दिनकर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक द्वारा पी.एम. श्री राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभर लेक, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांभर लेक द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेरा में,

सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट जयश्री लमोरिया द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभर लेक व न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, भानुप्रिया सेहरा द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन, फुलेरा में “Transformative Tuesday” नाम से स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में विधिक साक्षरता और संवेदन शील कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र छात्राओं को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और वर्तमान सामाजिक कानूनी मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना हैं, विधालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ऑनलाइन साईबर सुरक्षा तथा इससे संबंधित विषयों पर विधिक अधिकार, कर्तव्य एवं समसामयिक सामाजिक विधिक विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति रणजीत सिंह राठौड़ व लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विघालयों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से बाल अनुकूल शिकायत/ सुझाव पेंटी स्थापित की गई साथ ही विघालयों में एक जूनियर लीगल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया जिसमें विधालय के प्रधानाचार्य,  एक वरिष्ठ शिक्षक, दो छात्र प्रतिनिधि शामिल हैं। जिनके द्वारा विधार्थियों के सभी मुद्दों को पूरी गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ निपटाया जाएगा,

मामूली मामला विघालय स्तर पर सुलझा लिया जाएगा, मध्यम स्तर के मामलों में परामर्श और माता पिता की भागीदारी रहेगी, गम्भीर स्थिति वाले मामलों को तत्काल रेफरल पुलिस अधिकारी, बाल कल्याण समिति को किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में साईबर सेल से सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम, रमेश चंद्र, कांस्टेबल सोहन वीर, मनीष कुमार, विधालय प्रधाना चार्य टीकमचंद मालाकार, नविता कुमारी वर्मा, वन्दना जैन, एन.एस. यादव विघालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now