
एन डब्ल्यू आर ई यू जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन सम्पन्न।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन पूरे जोश और उत्साह के साथ अरावली क्लब जयपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन रेल मजदूर आंदोलन के प्रणेता उमरावमल पुरोहित की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए किया गया।

उद्घाटन एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि आज देशभर में केंद्र सरकार श्रमिकों के अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए श्रम कोड के माध्यम से कॉर्पोरेट क्षेत्र को मजबूती और ट्रेड यूनियन और श्रमिको की ताकत को कमजोर करने की साजिश है। कामरेड मिश्रा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की प्रश्नावली जो आयी है उससे लगता है कि सरकार का कर्मचारियो के वेतन भत्तो में कोई विशेष बढ़ोतरी का मन नही है।

लेकिन हम भरसक प्रयास करेंगे कि सभी केटेगरी के कर्मचारियो को न्याय मिले और अपने परिवार का पोषण बेहतर तरीके से करने का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि किमी भत्ता की दरो में वृद्धि, ट्रैक मेंटेनर, सुपरवाइजर, तकनीशियन सहित विभिन्न कैटेगरी की बकाया मांगो को लेकर केंद्र सरकार पर दवाब बनाना होगा।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा कि वर्तमान और भविष्य की चुनोतियों का सामना करने के लिए युवाओं को यूनियन की ताकत बनना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि हम एकजुट रहे और धर्म, जाति, समाज, केटेगरी के आधार पर नही विभाजित हुए तो सरकार अपने मकसद में कामयाब नही हो पाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पदोन्नति के पर्याप्त अवसर मिले, उच्च ग्रेड में पदों की संख्या में वृद्धि हो, पदोन्नति संरचना में बदलाव हो, पेंशन प्रणाली सुधार आदि के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है। मंडल मंत्री राकेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कॉन्फ्रेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइ यूनियन जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन पूरे जोश और उत्साह के साथ अरावली क्लब जयपुर में सम्पन्न हुआ।कांफ्रेंस में लोकेश मेहरा, पारुल माथुर, विष्णु शर्मा, राजेश डांगी, गजानंद शर्मा, महावीर गुर्जर, राजेश चौधरी, महेंद्र पुनिया,मुंशीलाल चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये। मंडल अध्यक्ष के एस अहलावत ने अध्यक्षता की एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कॉन्फ्रेंस का संचालन जोनल यूथ कॉर्डिनेटर अजय गुर्जर ने किया।इससे पहले युवा रेल कर्मचारियो की विशाल रैली निकाली गई, जो यूनियन कार्यालय से रवाना होकर,आई टी सी, रेलवे अस्पताल, जल भवन, जयपुर क्लब, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी होते हुए कांफ्रेंस स्थल तक पहुची। रैली में राजीव सारण, मीना सक्सेना, गोपाल चौधरी, नरेन्द्र चाहर, राजेश वर्मा, अनूप शर्मा, राजेन्द्र कुमार, सुरेश ढाका, देशराज सिंह, लोकेश मीना, पदम सिंह मीणा, मुकुट सिंह, के के सेठी, प्रेम नारायण, श्याम सुंदर, शंकर सामोता, सुभाष चौधरी, तरुणा सैनी, हीरालाल सहित सैंकड़ो रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Author: Aapno City News




