[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामकथा के अंतिम दिन मेड़ता पहुंचीं साध्वी अलका श्री जी महाराज, चारभुजा नाथ एवं मीरा मंदिर में किए दर्शन

SHARE:

मेडतासिटी ( तेजाराम लाडणवा )
नागौर जिले के डेगाना उपखंड के निकट ग्राम चादारुण स्थित श्याम मंदिर में आयोजित रामकथा के अंतिम दिन पूज्य साध्वी अलका श्री जी महाराज ने व्यासपीठ पर विराजमान होने से पूर्व मीरा की जन्मस्थली मेड़ता सिटी पहुंचकर ऐतिहासिक चारभुजा नाथ मीरा मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।
मंदिर में पुजारी भगवती प्रसाद शर्मा ने साध्वी जी को मंदिर का इतिहास एवं भक्त शिरोमणि मीराबाई से जुड़ी परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी। दर्शन के दौरान कैलाश बिंदल, गोपी किशन बांग, मिट्ठू सा बांग सहित शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने साध्वी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
ब्राह्मणी माता मंदिर में भी किए दर्शन
मीरा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात साध्वी जी मेड़ता रोड स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुईं। वहां विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
पत्रकारों के सवाल पर दिया भावपूर्ण उत्तर
मीरा मंदिर में देर शाम दर्शन को लेकर जब पत्रकारों ने प्रश्न किया तो साध्वी जी ने विनम्र भाव से कहा,
“मैं चारभुजा नाथ पर मीराबाई के बारे में क्या कहूं, मैं तो केवल दर्शन करने आई हूं। प्रभु से यही प्रार्थना करती हूं कि मुझे भी मीराबाई की तरह शक्ति और भक्ति प्रदान करें।”
इतना कहकर वे मेड़ता रोड के लिए रवाना हो गईं।
चादारुण में रामकथा का आज समापन
डेगाना के निकट ग्राम चादारुण स्थित श्याम मंदिर में चल रही रामकथा का आज अंतिम दिन है। साध्वी अलका श्री जी महाराज व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराकर विदाई लेंगी। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हैं।
कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने मेड़ता में भी रामकथा आयोजन का निवेदन किया। इस पर साध्वी जी ने संकेत दिया कि होली के बाद मेड़ता में कथा आयोजन पर विचार किया जा सकता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मेड़ता और डेगाना क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now