
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सरस्वती एजुकेशनल एंड कल्चरल रिसर्च सोसायटी के तत्वाधान मे श्री राम नगर स्थित श्री बालाजी क्लीनिक पर निशुल्क थायराइड शिविर का आयोजन किया गया ।संस्था के अध्यक्ष डॉ अविनाश दाधीच ने बताया कि कैंप में 60 लोगों की निशुल्क थायराइड की जांच की गई एवं आहार एवं जीवन शैली से बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।

इस बारे में लोगों को समझाया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें आहार विहार रहन-सहन, वातावरण,खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा।आज के समय में फास्ट फूड का चलन बड़े जोरों पर चल रहा है। इस पाश्चात्य खानपान से हमको बचना चाहिए। बच्चों को भी इस खान-पान से दूर रखना चाहिए,

और अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के बारे में बताया। शिविर में रोशन चोयल,यतींद्र सिंह, देवांश दाधीच, हृदयाँश दाधीच एवं थेरेपिस्ट आरती सैन ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई।

Author: Aapno City News




