[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर कार्यशाला आयोजित।

SHARE:


स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान।

फुलेरा (दामोदर कुमावत) स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में तैयारी तेज कर दी है। पालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में ईओ शर्मा ने स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, पारदर्शिता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण शहर की छवि और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा अभियान है, इसमें लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। नियमित मॉनिटरिंग, वार्डवार जिम्मेदारी तय करने, जनभागीदारी बढ़ाने और कचरा संग्रहण व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला में फील्ड समस्याओं पर चर्चा कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाई गई। ईओ शर्मा की सक्रियता से पालिका कर्मियों में नई ऊर्जा नजर आई और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लक्ष्य को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now