[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जीवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल का प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह संपन्न।

SHARE:


रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 12वीं  के विद्यार्थियों को दी भाव भीनी  विदाई।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)जी.वी.  मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा कस्बे के एक मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया ।


इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा विद्यालय को सेवाएं प्रदान करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् शक्ति सिंह एवं रमेश चंद गोठवाल रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह शेखावत, पत्रकार संघ अध्यक्ष महेश दाधीच एवं महासचिव दामोदर कुमावत उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

इसके पश्चात छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि शक्ति सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि “शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह संस्कारों और ज्ञान का संगम है।

कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतरता ही जीवन के बड़े लक्ष्यों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती है।”समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय निदेशक ओम प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए लगन और परिश्रम से अध्ययन करने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए।


कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाचार्य पुनीत शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय की सुमन जांगिड़, किरण सैनी एवं यामिनी कुमावत ने प्रभावशाली ढंग से किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेणु शर्मा, प्रबंधक पुनीत शर्मा, संस्था अध्यक्ष नेमीचंद लाटा एवं उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं के विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now