


दूदू जयपुर (तेजाराम लाडणवा)
दूदू विधानसभा क्षेत्र के कांसेल ग्राम पंचायत में आज विकास रथ यात्रा के समापन समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती का भी श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समारोह में स्टेफी चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हर वर्ग तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता की सेवा में निरंतर तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन, फागी उत्तर मंडल अध्यक्ष रंगलाल गुर्जर, फागी दक्षिण मंडल अध्यक्ष रामदयाल डोडावता, दूदू मंडल अध्यक्ष खुशराज सिंह, जिला मीडिया सह संयोजक हरि भगत, जिला महामंत्री सुरेश कुरनावा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: aapnocitynews@gmai.com





