[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उत्तर पश्चिम रेलवे उत्कृष्ट कार्य हेतु होगा (राष्ट्रीय) रेल सेवा पुरस्कृत।

SHARE:


गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा 5 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न जोनल रेलवे को उत्कृष्टतर शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को भी प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे को सम्पूर्ण कार्यकुशलता हेतु गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान की जाएगी।


केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 05 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय) समारोह 2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और सम्पूर्ण कार्य कुशलता के लिए गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड (पश्चिम मध्य रेलवे के साथ संयुक्त रूप से) एवं एवं वैगन मेंटेनेंस शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में रेलकर्मियों को भी व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।उत्तर पश्चिम रेलवे  महा प्रबन्धक अमिताभ के  कुशल मार्ग निर्देशन में सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के कार्य निष्पादन की विभिन्न स्तरों पर सराहना की गई है।

उल्लेखनीय है कि सम्पर्ण कार्यकुशलता के लिए प्रदान की जाने वाली गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड उत्तर पश्चिम रेलवे को दूसरी बार मिल रही है।उत्तर पश्चिम रेलवे को वर्ष 2024 के 69वें केन्द्रीय समारोह में विस्तृत स्वास्थ्य शील्ड से सम्मानित किया गया था।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now