[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजकीय अंबेडकर छात्रावास में नि:शुल्क प्रवेश। कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थी।

SHARE:


31जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
फुलेरा। जिन विद्यार्थियों का आर्थिक कारणों से बेहतर शिक्षा का सपना अधूरा रह जाता है, उनके लिए राजस्थान सरकार ने एक शानदार अवसर प्रदान किया है। राजकीय अंबेडकर छात्रावास, सांभरलेक एवं फुलेरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

छात्रावास में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, प्रतिदिन नाश्ता, तेल-साबुन जैसी आवश्यक सामग्री, विद्यालयी वर्दी, जूते-मोजे सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। इतना ही नहीं, कठिन विषयों के लिए प्रतिदिन अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष कोचिंग, खेलकूद की सुविधाएँ तथा प्रत्येक रविवार को विशेष भोजन की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रावास अधीक्षक, सांभरलेक मुरारीलाल बेनीवाल (9784933160) तथा फुलेरा छात्रावास अधीक्षक फूलचंद जाट (9928400147) से संपर्क किया जा सकता है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now