[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण भोमियासा महाराज का मेला 3 जुलाई को

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर


पोस्टर का हुआ विमोचन

रूण-गांव रूण हर वर्ष की तरह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिहड़देव भोमियासा महाराज का मेला व जागरण का आयोजन 3 जुलाई को होगा। इसी कड़ी में रविवार को गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पोस्टर , बैनर का विमोचन किया गया।

महावीरसिंह राठौड़ ने बताया हर वर्ष की तरह सिहड़देव भोमियासा महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष में भव्य मेले जागरण का आयोजन 3 जुलाई को होगा । इस बार गायक कलाकार नीता नायक एंड पार्टी, महावीर सांखला, फूलचंद मूंदड़ा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार सोनू नागोरी और महेंद्र देवासी नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे और दिन में मेले का आयोजन होगा और इसी दिन रात्रि में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जागरण होगा। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है और गांव-गांव में प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। इस पोस्टर विमोचन के मौके पर ग्राम पंचायत प्रभारी रामेश्वर गोलिया,पुजारी महेंद्र सेवग, पिंटु सेवग ,अरूण सेवग, श्री किशन शर्मा,वासुदेव सेवग ,हेमसिंह राठौङ, ईश्वर शेखावत, सुनिल सैन, सुनिल टेलर, राकेश देवासी ,गोपाल सोनी,व महावीरसिंह राठौङ उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now