[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिव भक्ति का महासंगम। श्री विश्वकर्मा मंदिर में हुआ ‘सहस्र घट’ और सामूहिक गोठ का भव्य आयोजन।

SHARE:


हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बिचून रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर का प्रांगण असीम श्रद्धा, उमंग और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वाधान और नवयुवक मण्डल के ऊर्जावान सहयोग से आयोजित विशाल सहस्र घट एवं श्रावणी गोठ का कार्यक्रम पूरी भव्यता और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ।समिति के सी. पी. त्रिपाठी ने बताया कि श्रावण के पहले सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित श्री सोमनाथ शिवालय में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों  आयोजित हुए।


अनुष्ठान से पूर्व देवाधिदेव महादेव एवं शिव पंचायत का अत्यंत मनमोहक और भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। विद्वान पंडितों के सानिध्य में 13धार्मिक जोड़ों ने पूर्ण विधि – विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे नेम-धर्म के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक सहस्र घट अर्पित किये गए।
सहस्र घट अनुष्ठान के पूर्ण होते ही डमरू और घंटी- घड़ियाल की गूंज के बीच भगवान शंकर की भव्य महाआरती उतारी गई।


धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात भव्य सामूहिक श्रावणी गोठ का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं ने एक साथ बैठकर  पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और परस्पर सौहार्द की सुंदर मिसाल पेश की। इस विशाल कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार झाझड़ा ने की। मुख्य अतिथि मूलचंद पेड़वाल
विशिष्ट अतिथि भंवर लाल पंवार, मन्ना लाल चरख्या, मोहन लाल सीलक, शंकर लाल बारु, मोहन लाल हर्ष वाल,भँवर लाल कासलीवाल एवं महेंद्र कुमार सहित
प्रबुद्ध जनों और मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति
इस अलौकिक उत्सव को सफल बनाने में मंदिर अध्यक्ष यादराम जांगिड़, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार लावंडीवाल, देव धामा, मांगीलाल लावंडीवाल, चतुर्भुज हरसोलिया, ओम प्रकाश जांगिड़, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, ओमदत्त शर्मा और कृष्णकांत जाला सहित जांगिड़ समाज के प्रबुद्ध जनों और भारी संख्या में मातृशक्ति (महिलाओं) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now