[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत के निधन पर माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने जताया शोक, परिजनों को दी सांत्वना

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान सरकार के श्री यादें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने मसूदा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव दिवंगत ब्रह्मदेव कुमावत के निवास स्थान बांदनवाड़ा पहुंचकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। ब्रह्मदेव कुमावत के देवलोकगमन की खबर से क्षेत्र और समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक व्यक्त करने पहुंचे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ बैठकर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। टाक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा “परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख व वज्रपात को सहन करने की आत्मिक शक्ति दें।” इस दौरान माटी कला बोर्ड अध्यक्ष के साथ कई गणमान्य लोग एवं समाज बंधु उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से  एडवोकेट सुरेंद्र लंबा,  प्रधान जी प्रजापत,दिलीप कुमावत, मंगल प्रजापत सभी ने दिवंगत नेता को याद करते हुए उनके सामाजिक व सार्वजनिक योगदान को नमन किया।

अपने अजमेर प्रवास के दौरान अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने दूदू स्थित तरुण कुमावत के प्रतिष्ठान का भी दौरा किया। वहां उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओं के साथ बेहद आत्मीय माहौल में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now