[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण में सिंहड़ देव भोमियासा महाराज की पुण्यतिथि पर भरा विशाल मेला

SHARE:

रूण फखरूदीन खोखर


भक्ति संध्या में उमड़ा जनसैलाब, ‘रूण रा भोमियाजी…’ पर झूमे श्रद्धालु

घर-घर बना खीर-चूरमा, भोमियासा को लगाया गया महाभोग
रूण- जन-जन की आस्था के प्रतीक  रूण गांव स्थित सिहड़देव भोमियासा महाराज की पुण्यतिथि एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को विशाल मेले और भव्य रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। इस धार्मिक उत्सव में पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया। दिनभर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं रात्रि भजन संध्या में उमड़े जनसैलाब ने भजनों की धुनों पर रातभर आनंद लिया।



घर-घर बना खीर-चूरमा

धार्मिक परंपरा के अनुसार उत्सव के दौरान गांव के घर-घर में विशेष रूप से खीर और चूरमा तैयार किया गया, जिसका सिहड़देव भोमियासा महाराज को महाभोग लगाया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर सहित मुख्य रास्तों को आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। दिन के समय आयोजित मेले में आसपास के अनेक गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।



गजेंद्र राव की सुरीली प्रस्तुतियों पर झूमे भक्त

रात्रि भजन संध्या का शुभारंभ प्रख्यात भजन गायक स्वर्गीय रामनिवास राव के सुपुत्र गजेंद्र राव ने गणपति वंदना के साथ किया। इसके बाद उन्होंने अपनी भजन मंडली के साथ एक से बढ़कर एक देवी-देवताओं के भजनों की प्रस्तुतियां दीं।जैसे ही गजेंद्र राव ने प्रसिद्ध भजन “रूण रा भोमियाजी म्हां पर छत्र छाया राखी ज्यो” और “पैदल चलता चलता जय भोमिया सा री बोलो” गाना शुरू किया, पूरा पांडाल श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा और भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रस्तुत की गई सुंदर और जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।



अच्छी बारिश के लिए सामूहिक प्रार्थना और महाआरती

गुरुवार तड़के 5:00 बजे क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर विशेष सामूहिक प्रार्थना की गई। इसके पश्चात भोमियासा महाराज की महाआरती उतारी गई और उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद


आयोजन में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुचेरा थाना प्रभारी एस आई हबीब खान अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार सुबह तक मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now