
रूण फखरूदीन खोखर
नागौर मूंडवा बासनी में आज होगी बैठक
रूण-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनाव की तैयारी एवं संगठनात्मक चर्चा के लिए गांव रूण में एक साधारण बैठक का आयोजन नूरानी जामा मस्जिद के पास में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राघवेंद्र मिर्धा ने कहा कि जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी का सहयोग करेंगे तभी पार्टी की नैया पार होगी, इन्होंने बताया भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपस में लड़ाने का काम किया जाता है या फिर वोटो का बंटवारा करने के लिए दूसरी पार्टी को खड़ा करते हैं इस बार इनकी यह प्लानिंग काम नहीं आएंगी क्योंकि आम जनता और बीजेपी को वोट देने वाले भी इस सरकार से तंग आ चुके हैं

और इस बार इन चुनाव से ही बदलाव शुरू हो जाएगा, इसीलिए हमें पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी समाज के लोगों को साथ में लाना है। और पार्टी को मजबूत बनाना है। इस मौके पर मूंडवा के पूर्व प्रधान राजेंद्र फिडोदा और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुकेश ने बताया कि आज शुक्रवार को विधायक हरेंद्र मिर्धा की अध्यक्षता में नागौर जिला परिषद मुंडवा और बासनी नगर पालिका में बैठक का आयोजन रखा गया है।

इस मौके पर गांव रूण में हाजी सैयद अनवर अली, विकास जाखड़ खजवाना, फखरुद्दीन पांडू, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम सुंदर गोलिया, जीवन राम धवा, भंवरलाल मेघवाल, दलपत सिंह राठौड़, मंगलाराम जावा, हाजी बरकत अली, फखरुद्दीन खोखर, खींवसर ब्लॉक मंडल अध्यक्ष कासम अली, हारून, अली, शिवदान राम जूझंडा, राधा किशन चितानी, सैयद फखरुद्दीन, रमेश मेघवाल सहित काफी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Aapno City News




