
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं फुलेरा पूर्व विधायक निर्मल कुमावत ने सपरिवार सियाराम बाबा की बगीची,फुलेरा में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 श्री बृजभूषण दास जी मौनी बाबा के प्रातः दर्शन एवं चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही सभी फुलेरा विधान सभा क्षेत्र वासियों के लिए सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत,नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र वर्मा,पार्षद सरदार सिंह चौधरी, अभिषेक वर्मा, मुकेश गेनोलिया,मुकेश कुमावत एवं पू मंडल महामंत्री सुरेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।इसके पश्चात राज.सरकार की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से श्री दादू दयाल जी महाराज की तपोस्थली नरेना में मुख्य पीठ पर विराजित पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री ओमप्रकाश दास महाराज के दर्शन कर,

मुख्यमंत्री शर्मा की ओर से फल,पुष्पाहार एवं श्रीफल अर्पित कर प्रदेशवासियों हेतु मंगल कामना की।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेना भंवरलाल माली,जिला पदाधिकारी हृदय सुमन पारीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सोडाणी, नटवर पारीक, सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




