[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एस.एम.एस. इंटरनेशनल स्कूल को मिला। “इंडियाज़ बेस्ट स्कूल्स– 2026” में प्रतिष्ठित ‘AAA’ रेटिंग का ख़िताब।

SHARE:



फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
शिक्षा जगत में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए एस.एम.एस. इंटरनेशनल स्कूल, जोबनेर ने एक बार फिर इतिहास रचा है।प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच Careers 360 द्वारा आयोजित इंडिया’स बेस्ट स्कूल “
  2026″ के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में विद्यालय को ‘AAA’ रेटिंग*से नवाज़ा गया है।


गौरतलब है कि यह लगातार दूसरा मौका है जब स्कूल ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है—इससे पहले भी विद्यालय को *”India’s Best Schools 2024″* के सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। यह रेटिंग स्कूल के शानदार बोर्ड परिणामों, अनुभवी व समर्पित शिक्षक वर्ग, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के आधार पर दी गई है।इस राष्ट्रीय उपलब्धि की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल एक रेटिंग नहीं, बल्कि हमारे शिक्षकों का समर्पण, विद्यार्थियों का कड़ा परिश्रम और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रमाण है। अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आगे भी ऐसे ही बनी रहेगी।” इस बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद सहाय शर्मा, ओम प्रकाश सोनी,राकेश प्रजापत,नितेश शर्मा अध्यक्ष,ब्राह्मण समाज,
उम्मेद सिंह मनोहर एवं रघु राज सिंह मनोहर (समाजसेवी व पेंशनर वेलफेयर सोसायटी, इंदर सिंह कोढ़ी ने एस.एम. एस. इंटरनेशनल स्कूल, जोबनेर को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का पर्याय बताया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now