
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
अवैध खनन और खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए फुलेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस के विशेष अभियान के तहत की गई।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं संभर लेक वृत्ताधिकारी मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान मैसी फर्ग्यूसन 1035 (RJ45 RA 0012) ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थरों से भरा हुआ पकड़ा गया।

पुलिस ने चालक रामरतन (21 वर्ष), निवासी रामसागर, थाना नरेना को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(3) तथा एमएमडीआर एक्ट एवं नियम 2017 के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author: Aapno City News




