
रूण फखरूदीन खोखर
सदस्यों ने उठाई अपने-अपने गांवो की समस्याओं के समाधान की मांग
रूण-पुलिस थाना कुचेरा में सी एल जी सदस्यों की बैठक मूंडवा वृत्ताधिकारी धरम पुनियां की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम को आयोजित की गई। बैठक में पुनियां ने यूथ सीएलजी के गठन, सीएलजी में राजनेताओं को शामिल करने, पुलिस व आमजन के बीच सेतु के विकास,

समस्याओं को आपस में बैठकर सुलझाने, पुलिस की कमियों पर चर्चा, नशे के क्षेत्र में प्रवेश को रोकने के लिए तुरन्त पुलिस को सूचित करने, राजकोप सिटीजन एप हर मोबाईल में रखने, छात्राओं और महिलाओं के मोबाईल में भी डाऊनलोड करने की बात कही।

साथ ही साईबर क्राइम से बचने के लिए कोई एपीके फाईल डाऊनलोड नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से नहीं घबराने व पुलिस से तुरन्त सहायता लेने की बात कही। साथ ही 1930, साईबर हेल्पलाइन पर तुरन्त सूचित करने की बात कही। कुचेरा के सीएलजी सदस्यों ने कुचेरा में यातायात पुलिस लगाने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने, लूणसरा में सड़क पर अतिक्रमण हटाने सहित औलादन ,खजवाना, बुटाटी सहित कई गांवों के सदस्यों ने विभिन्न मांगें रखी।

इसी प्रकार जिला सीएलजी सदस्य और मीडिया कर्मी फखरुद्दीन खोखर , पूर्व जिला परिषद सदस्य श्याम सुंदर गोलियां, पुर्व सरपंच प्रतिनिधि भंवरू राम मेघवाल ने गांव रूण की बड़ी आबादी और अन्य थानों की गांव से दूरी को देखते हुए यहां पर पुलिस थाना या चौकी खुलवाने की मांग रखी।

इस संदर्भ में डिप्टी धरम पूनिया ने आश्वासन दिया कि जल्दी पी एच क्यू प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इस मौके पर थानाधिकारी सीआई हबीब खान, आह सूचना अधिकारी सहीराम सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक और सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।

Author: Aapno City News




