[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक चित्तौड़ प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक शनिवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान बेगू स्थित पावन बनोड़ा बालाजी मंदिर में दर्शन पूजन कर श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्य मंत्री टाक ने बालाजी से देश व प्रदेश की सुख समृद्धि शांति स्वास्थ्य एवं सर्वजन के मंगल की प्रार्थना की।

उन्होंने बालाजी की कृपा सदैव बनी रहे यह कामना की। इसके बाद बेगू में सरपंच कैलाश जी प्रजापत के पिता श्री के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसी दौरान चित्तौड़ गढ़ में प्रहलाद प्रजापति के निवास पर कार्यकर्ताओं एवं परिवार जनों ने आपार स्नेह के साथ भव्य आत्मियता से स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

जबकि शांतनु काबरा ,नगर उपाध्यक्ष के आवास पर मुलाकात करते हुए  संगठन और राष्ट्र हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। चित्तौड़गढ़ जिले के कमाड बेगू मंडल अध्यक्ष राकेश जी पितलिया, शंकर लाल कुमावत, एड. लल्लू राम कुमावत द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now