[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सैनी(माली) रेलवे कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था ने किया वृक्षों का पोधा रोपण।

SHARE:


फलदार,फूलदार व छायादार पौधारोपण कर,रक्षा संकल्प लिया ।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सैनी (माली) रेलवे कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था के तत्वावधान में 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को रेलवे ऑफिसर रेस्ट हाउस, रेलवे लोको कॉलोनी स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान लगभग 11 विभिन्न प्रकार की प्रजाति के फलदार, फूलदार एवं छायादार वृक्षों का पोधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी, मुख्य संरक्षक के. एल. भाटी, संयोजक  हुकुमचंद सैनी, महासचिव हरजीत राम सैनी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी , सहायक कोषाध्यक्ष  मनोज सैनी, संयुक्त सचिव  सुरेश सैनी तथा सक्रिय सदस्य रामधन सैनी, कजोड सैनी, अशोक सैनी, प्रवीण सैनी, नरेश सैनी एवं  राजू सैनी उपस्थित रहे।


संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि यह वृक्षों के पौधारोपण कार्यक्रम संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जनहित कारी एवं समाजोपयोगी कार्य निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now