
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री राम नगर स्थित सियाराम बाबा की बगीची मैं चल रही हरसिद्धि हनुमान गौशाला में 27 जुलाई 2026 सोमवार को गौ माता के सम्मान में अखंड रामधुनी का आयोजन किया जाएगा।

सियाराम बाबा की बगीची एवं श्री हर सिद्धि हनुमान मंदिर महंत त्रिलोकी दास महाराज ने बताया कि 27 जुलाई 2026 सोमवार को गौ माता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर उपस्थित सभी संतो एवं भक्तों के साथ प्रातः 9:00 बजे से अखंड रामध्वनी का आयोजन किया जाएगा। वही गौ माता का सम्मान भी किया जाएगा उन्होंने इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों को आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में गौ सम्मान कार्यक्रम में पहुंच कर धर्म का लाभ उठाएं।

Author: Aapno City News




