[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शहरी सेवा शिविर में एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की सौगात।

SHARE:


23 लाभार्थियों को ₹11.50 लाख व 10 को ₹10 लाख की आवास किस्त जारी।

फुलेरा  (दामोदर कुमावत) राज्य सरकार के विशेष अभियान के तहत नगर पालिका मंडल फुलेरा द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 18 एवं 19 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर में जन सुविधाओं का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वर्षों से लंबित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। इस शिविर में नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को एक ही स्थान पर अनेक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराईं।

आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के लंबित पट्टों के आवेदन स्वीकार कर नियमानुसार कार्रवाई की गई, वहीं सफाई, ड्रेनेज, कचरा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष काउंटर स्थापित किए गए।शिविर के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धा वस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े नए पंजीकरण किए गए तथा लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, जनआधार एवं आधार कार्ड अपडेट जैसी आवश्यक सेवाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने उठाया


शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक नगर पालिका फुलेरा ऋषि राज कपिल ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति का कार्य प्राथमिकता से करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी शिवराज कृष्णा व जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। शिविर में 6 नामांतरण, 1 निर्माण स्वीकृति, 11 पट्टों का वितरण, 15 जन्म-मृत्यु पंजीयन तथा 13 जनआधार संबंधी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वही
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 23 लाभार्थियों के खातों में ₹11 लाख 50 हजार की द्वितीय किस्त तथा 10 लाभार्थियों को ₹10 लाख की तृतीय किस्त जारी की गई। अधिशासी अधिकारी शिवराज कृष्णा ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को आम जन के द्वार तक पहुंचाना और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now