[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्मठ बैंक अधिकारी महेश शर्मा को दी भावभीनी विदाई।

SHARE:


नवागत अधिकारियों का गर्म जोशी से किया स्वागत।
ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भाव की मिसाल रहे  महेश कुमार शर्मा, व.प्रबंधक जितेंद्र तंवर
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
बैंक ऑफ इंडिया, फुलेरा शाखा के ऋण प्रबंधक महेश कुमार शर्मा का प्रशासनिक आधार पर रेनवाल शाखा में स्थानांतरण होने पर शाखा परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों तथा गणमान्य नागरिकों ने  शर्मा के उत्कृष्ट कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अपने कार्यकाल के दौरान महेश कुमार शर्मा ने ईमानदारी, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं ग्राहक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बैंकिंग सेवाओं को नई पहचान दिलाई। उनका विनम्र व्यवहार, सहज उपलब्धता और प्रत्येक ग्राहक की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने की कार्यशैली लोगों के बीच विश्वास का पर्याय बन गई। ग्राहकों का कहना था कि  शर्मा ने बैंक और ग्राहकों के बीच भरोसे का ऐसा मजबूत रिश्ता स्थापित किया, जिससे शाखा की साख और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।


इस अवसर पर फुलेरा शाखा में नवपदस्थ अधिकारी अशोक कुमार मीणा एवं शंकरलाल चौधरी का भी भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेंद्र तंवर एवं अमित शर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा नरपत सिंह एवं समस्त बैंक स्टाफ ने पुष्प गुच्छ एवं साफा पहनाकर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया । वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेंद्र तंवर ने कहा कि महेश कुमार शर्मा ने अपनी कर्मनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा से बैंक ऑफ इंडिया की विश्वसनीयता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं, जिनके कार्य वर्षों तक याद किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवागत अधिकारी भी अपनी कार्यकुशलता एवं समर्पण से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखते हुए शाखा को नई सफलताओं तक ले जाएंगे।


समारोह में पूर्व व्यापार महासंघ अध्यक्ष व व्यवसायी अशोक सोनी, एडवोकेट निशांत शर्मा,महेश जैन, बैंक सखी रिना  जांगिड़, विपिन वर्मा, राकेश गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, बैंक ग्राहक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महेश कुमार शर्मा का आत्मीय सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाएँ भेंट कीं तथा नवागत अधिकारियों का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now