[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार को लेकर व्यापार महासंघ फिर करेगा चिकित्सा प्रभारी से मुलाकात, सात दिन बाद मांगेगा प्रगति का हिसाब

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत)
आमजन को रात्रिकालीन चिकित्सा सेवाएं बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में व्यापार महासंघ लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में महासंघ का एक शिष्टमंडल आगामी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे उप जिला चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र भामू से पुनः मुलाकात करेगा।


गौरतलब है कि गत मंगलवार को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा प्रभारी से विस्तृत चर्चा कर सात दिनों के भीतर रात्रिकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की मांग रखी थी। अब निर्धारित समयावधि पूरी होने पर शिष्टमंडल अस्पताल प्रबंधन से अब तक हुए कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करेगा तथा उसके आधार पर आगे की रणनीति तय करेगा।

व्यापार महासंघ की प्रमुख मांग है कि रात्रिकालीन ड्यूटी रोस्टर में केवल अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों—विशेष रूप से फिजिशियन, मेडिसिन विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनिक) तथा शिशु रोग विशेषज्ञ (चाइल्ड स्पेशलिस्ट)—की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि रात के समय आने वाले गंभीर मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।महासंघ ने यह भी मांग की है कि उप जिला चिकित्सालय में उपलब्ध आधुनिक मशीनों एवं चिकित्सा संसाधनों का रात्रिकाल में भी पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए अन्य स्थानों पर भटकना न पड़े और अस्पताल आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।


व्यापार महासंघ का कहना है कि यह पहल किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। यदि निर्धारित अवधि में अपेक्षित सुधार नहीं मिलता है तो शिष्टमंडल जनहित में आगे की रूपरेखा पर विचार करेगा।इस अवसर पर व्यापार महासंघ के शिष्ट मंडल में विमल जैन, त्रिलोक शर्मा, प्यारेलाल कुमावत, सुरेश मिश्रा, आलोक तिवाड़ी, सूजाराम कुमावत एवं संजय वार्ष्णेय उपस्थित रहेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now