[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एरिया डोमिनेशन अभियान में जयपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन।

SHARE:


दो दिन में 148 आरोपी गिरफ्तार।
504 ठिकानों पर एक साथ दबिश से अपराधियों में मचा हड़कंप।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी सफलता मिली। अभियान के दौरान 81 पुलिस टीमों के 337 पुलिस कर्मियों ने जिलेभर में 504 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर विभिन्न मामलों में 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस महा निरीक्षक के निर्देश पर 27 एवं 28 जून को यह विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, खनन तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना था।
कार्रवाई के दौरानएनडीपीएस एक्ट के 3, आबकारी अधि नियम के 7, अवैध खनन के 1,आर्म्स एक्ट के 1तथा अन्य मामलों में कई प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा 15 नए मुकदमे दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शांति भंग करने वाले 58 असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई की गई।


फुलेरा थाना रहा सबसे आगे अभियान में फुलेरा थाना पुलिस ने सबसे प्रभावी कार्रवाई करते हुए 3 स्थायी वारंटी, 5 गिरफ्तारी वारंटी, 9 वांछित अपराधियों तथा 5 शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों सहित कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध शराब, गांजा, स्मैक, डोडा चूरा, हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी जब्त की। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now