
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-गांव रूण के मदरसा अहले सुन्नत नूरानिया में बुधवार को एक समारोह का आयोजन हुआ। मौलाना पेश इमाम एजाज अहमद ने बताया इस मदरसे में 15 बालक बालिकाओं ने कुरआन शरीफ पढ़ने की शुरुआत की, इस ख़ुशी के मौके पर मदरसा कमेटी के सदस्यों ने प्रोग्राम रखा जिसमे बच्चों को कुरआन शरीफ पढ़ने की शुरुआत करने पर माला पहनाई गई और मुंह मीठा करवाया गया।

इस मौके पर मस्जिद मदरसा कमेटी और मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाया, अंत में सभी के लिए मौलाना साहब के सानिध्य में दुआएं मांगी गई।

इस मौके पर हाजी लुकमान अली, हाजी बरकत अली, मजीद अली, रोशन अली, अब्दुल सलीम, शौकत अली, मांगू खान गोरी, हुसैन अली, उर्दू शिक्षिका रमज़ाना बानो बख्तावर बानो भी उपस्थित रही और इनका भी मान सम्मान किया गया।
फोटो -गांव रूण में बच्चों का सम्मान करते हुए मदरसा कमेटी के सदस्य

Author: Aapno City News





