[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नौतपा की भीषण गर्मी में मानव सेवा का संदेश, माहेश्वरी महिला मंडल ने किया ठंडे केरी पानी का वितरण

SHARE:

नौतपा की भीषण गर्मी में मानव सेवा का संदेश, माहेश्वरी महिला मंडल ने किया ठंडे केरी पानी का वितरण
🖊 तेजाराम लाडणवा
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में नौतपा की प्रचंड गर्मी को देखते हुए श्री माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा मीरा जल मंदिर पर आमजन के लिए ठंडे केरी पानी एवं शरबत की विशेष व्यवस्था की गई। शहर में तेज गर्मी और लू के बीच घरों से बाहर निकलने वाले पुरुषों, महिलाओं, बच्चियों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान चलाया गया।
बालिका स्कूल के पास स्थित मीरा जल मंदिर पर महिला मंडल की पदाधिकारी एवं माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों, दुकानदारों और बाजार में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा केरी पानी पिलाया।
श्री माहेश्वरी महिला मंडल की उपाध्यक्ष किरण मालपानी ने बताया कि नौतपा और भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि राह चलते लोगों को लू से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिला मंडल द्वारा आने-जाने वाले यात्रियों और आमजन के लिए ठंडे केरी पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष रूप से चलाया जाने वाला सेवा अभियान है, क्योंकि इसी समय गर्मी सबसे अधिक रहती है। महिला मंडल की ओर से लगातार लोगों को ठंडा पेय पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
दोपहर तक माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा बंग के नेतृत्व में महिला पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्य में जुटी रहीं। इसके बाद चारभुजा मंदिर मार्केट के व्यापारियों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ठंडे केरी पानी की सेवा को निरंतर जारी रखा और राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य संभाला।
इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा बंग, मोना गट्टानी, किरण मालपानी, उमा झवर, अंजू बजाज, सुनीता गट्टानी, ममता मनिहार, राजू मंधणिया, शिल्पा फोफलिया, प्रमिला मनिहार, कांता चितलागिया और सुनीता मुधड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
मीरा जल मंदिर के नीचे जहां हमेशा जल सेवा की व्यवस्था रहती है, वहीं आज केरी पानी की विशेष व्यवस्था ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महिला मंडल की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now