
10वीं 12वीं के 80 % अंक प्राप्त विद्यार्थियों एवं 80 वर्ष के महिला पुरुषों का सम्मान।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) श्री क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति श्री राम नगर फुलेरा की ओर से 2 अप्रैल 2026 को कुमावत समाज बालाजी बगीची एवं नवनिर्मित कुमावत सामुदायिक भवन पर श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम, श्रद्धा, भक्ति एवं समारोह के रूप में आयोजित होगा।

समिति अध्यक्ष किशन लाल भोडीवाल ने बताया कि 2 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे, 4:00 बजे अतिथियों का स्वागत एवं नव निर्मित हाल एवं कमरे का उद्घाटन, 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों महिला पुरुषों एवं 2025-26 के दौरान 80% से अधिक अंक प्राप्त 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा 7:0 बजे से सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कुमावत समाज विकास समिति के महामंत्री दामोदर भोड़ीवाल ने बताया कि सम्मानित होने वाले वृद्धजन एवं विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं व 12वीं मैं 85% अंक प्राप्त किए हैं वह अपना पंजीकरण 1 अप्रैल 2026 तक करवा देवें।
समस्त समाज बंधुओ से सादर निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें ।

Author: Aapno City News



