
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
RBSE बोर्ड कला वर्ग में नव्या मीणा पुत्रीअशोक मीणा ने पूरे राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त किया इस दौरान पूरी पंचायत में खुशी की लहर है प्रिंसिपल मुकेश शर्मा,बीरबल , शौभाग सिंह तथा समस्त स्टॉफ व छात्रा नव्या मीणा और खुशी चौधरी का ग्रामीण राजेश, मुनेश मीणा और विजेन्द्र सांभरिया ने सभी का मुंह मीठा कराकर विद्यालय जाकर शुभकामनाएं दी।

स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय के बहुत से विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया। नव्या मीणा पुत्री अशोक मीणा न 99.60% एवं खुशी चौधरी पुत्री सागर चौधरी ख़रबास ने 99.40%
समीक्षा चौधरी पुत्री गोपाल सिंह बोचलिया ने 98% स्नेहा मनोहर पुत्री सुरेश मनोहर ने 98% अंक प्राप्त कर करके अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नव्या मीणा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा समस्त गुरुजनों को दिया तथा बताया कि निरंतर मेहनत की बदौलत यही परिणाम प्राप्त किया इस अवसर पर नव्या व खुशी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । वही विद्यार्थियों ने विद्यालय के उत्कर्ष रिजल्ट को देखते हुए डीजे पर नृत्य करते हुए खुशी मनाई।

Author: Aapno City News



