[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

लोको वाले बालाजी के दो अप्रैल को मनाएंगे हनुमान जन्मोत्सव।

SHARE:


तृतीय 108 संगीतमय हनुमान चालीसा के होंगे पाठ।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे की हृदय स्थली रेलवे लोको में स्थित लोको वाले बालाजी के 2 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर तृतीय 108 संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ का भी आयोजन किया जाएगा।

मिश्र कॉलोनी निवासी बालाजी भक्त गणपत लाल कुमावत ने बताया कि रेलवे लोको शेड में स्थित लोको वाले बालाजी के मिश्रा कॉलोनी वासियों एवं स्थानीय श्रद्धालु भक्तों द्वारा 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जयंती जन्मोत्सव पर तृतीय 108 संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।

यह पठन सालासर सुंदरकांड मंडल जायल नागौर के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा किया जाएगा कुमावत ने बताया कि 2 अप्रैल को प्रातः 7:15 बजे लोको वाले बालाजी से ध्वजयात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण करते हुए मिश्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। जबकि प्रातः 8:15 बजे लोको वाले बालाजी के सुंदरकांड पठन और 108 हनुमान चालीसा का पठन होगा तथा सांय 4:15 बजे से 108 दीपकों  से महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now