[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा प्रदेश सदस्य श्रीमती सरोज प्रजापत के आकस्मिक निधन पर भाजपाईयों में शोक।

SHARE:


माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक अंतिम यात्रा में पहुंच कर दी श्रद्धांजलि।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भा ज पा राजस्थान प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती सरोज प्रजापत केआकस्मिक निधन के समाचार मिलते ही भाजपाइयों ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि उनका जाना केवल पार्टी को ही क्षति नहीं हुई है बल्कि उनके चले जाने से गरीब, पिछड़े एवं दलित परिवारों के लिए उनकी मसीहा नहीं रही।

वह सदैव इन लोगों की सहयोगी थी।उनका जाना सर्व समाज के लिए अपूर्णिय क्षति है। समाज ने अपना बहुमूल्य हीरा खो दिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश मंत्री रही श्रीमती सरोज प्रजापत जी के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक निवास डीडवाना से उनकी अंतिम यात्रा निकाली  गई

जिसमें श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष राजस्थान सरकार  प्रहलाद राय टाक पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार जनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

माटी कला बोर्ड अध्यक्ष टाक ने बताया कि श्रीमती सरोज प्रजापत ने अपने जीवन को सदैव जन सेवा, समाज उत्थान एवं संगठन और पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहकर प्रेरणा स्रोत रही है उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now