
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, सांभर लेक (लिंक अधिकारी) डॉ० ऋचा कौशिक की अध्यक्षता में उप कारागृह, सांभर लेक (फुलेरा) का “मॉडल जेल मेन्यूल 2016” के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स का संयुक्त रुप से जेल निरीक्षण किया गया जेल में निरुद्ध बंदीगणों से वार्तालाप/ संवाद कर मालूम किया गया कि जेल में किसी भी प्रकार का कोई जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता है।

उप कारागृह सांभर लेक (फुलेरा) के लंगरखाना (रसोई) में कार्यरत बंदीगण से बातचीत की गई बंदियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार का जाति आधारित भेदभाव नहीं किया जाता है। कार्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं किया जाता है।

इस कार्यक्रम में उप खंड अधिकारी, सांभर लेक ऋषिराज कपिल, ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी, सांभर लेक प्रतिनिधि राम नारायण मीणा, सहायक लोक निर्माण विभाग से रामावतार यादव, राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय सांभर लेक से दिलीप कुमार, समाज कल्याण विभाग से कैलाश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी शंकर लाल गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता रजनी देवी, ममता कुमावत, लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया आदि उपस्थित रहे।

Author: Aapno City News




