[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 मार्च को आयोजित ।

SHARE:


माली सैनी समाज द्वारा होंगा सम्मान व संस्कृतिक समारोह।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) कस्बे में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले संस्था एवं माली सैनी समाज के संयुक्त तत्वाधान में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में श्री रामनगर स्थित मालियां भवन में एक बैठक का आयोजन फुले संस्थान फुलेरा नगर अध्यक्ष की पूरणमल बडीवाल कीअध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में महामंत्री भंवरलाल राजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपस्थित सदस्यों की सर्व सम्मति से जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातः 9:15 बजे बालाजी बायपास स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


इस समारोह में गत वर्ष राजकीय सेवा में चयनित माली समाज की प्रतिभाओं, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा वर्ष 2025-26 में सेवानिवृत्त होने वाले सैनी समाज के पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्व समाज के 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा माली समाज के 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।


प्रतिभाओं की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी योगेन्द्र गहलोत, लेखराज सैनी एवं माधुरी सैनी को सौंपी गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को 5 अप्रैल तक अपने नाम, अंकतालिका की प्रति, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर संबंधित सदस्यों के पास जमा करवाने होंगे। वहीं सांय काल 4:15 बजे श्रीराम नगर स्थित माली सैनी समाज भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के बच्चे, युवा एवं महिलाएं भाग लेकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज का आयोजन माली समाज भवन पर रखा गया है। बैठक में तहसील अध्यक्ष रामगोपाल गढ़वाल, किशनलाल सैनी, धर्मेंद्र सिंगोदिया, पुरण सैनी, योगेश सैनी, राजू काका, घनश्याम माली, गौसेवक अमरचंद सैनी, राजकुमार सैनी सूरज सैनी, सुरेश सिंगोदिया, रजनीश सैनी, वंदना सैनी, लक्ष्मी सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now