[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अंजलि महिला एवं बाल उत्थान ट्रस्ट की भोजन सेवा जारी।

SHARE:


ट्रस्ट एम्बेसडर अंजली शर्मा के बोर्ड परीक्षा में टॉपर आने पर किया सम्मान।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट की ओर से फुलेरा राजकीय चिकित्सालय के बाहर  रविवार को बीमार एवं उनके सहयोगियों तथा जरूरतमंदों को भोजन वितरण का आयोजन किया गया ।

सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बने इस आयोजन में सैकड़ो जरूरतमंदों ने प्रसादी ग्रहण की।ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी लाल शर्मा ने बताया कि अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट समाज सेवा, गरीब उत्थान, पिछड़े वर्गों एवं जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि फुलेरा चिकित्सालय के बाहर प्रत्येक रविवार को निःशुल्क भोजन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है,

वहीं इस बार हमारी संस्था की ब्रांड एंबेसडर कु. अंजली शर्मा के दसवीं बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में 92 . 83% अंक प्राप्त सबसे अव्वल रहने, अपने विद्यालय, गांव में आसपास की क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज यह आयोजन किया गया इस अवसर पर फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने अंजलि शर्मा को माला वह साफा पहना कर सम्मान करते हुए मीठा मुंह करवाया

तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर अंजली शर्मा के पिता एवं ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा, डॉ. महेश कड़ेल नर्सिंग अधिकारी रणवीर सिंह, ट्रस्ट के महेश दाधीच,भागचंद कुमावत,भाग चंद्र सैनी, मुकेश शर्मा, प्रभु दयाल वर्मा, अमरचंद बागड़ी, सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now