[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को । कुमावत  विकास समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित। 

SHARE:


10वीं 12वीं के 85% अंक प्राप्त विद्यार्थियों एवं 80 वर्ष के महिला पुरुषों का सम्मान।
फुलेरा ( दामोदर कुमावत) श्री कुमावत समाज विकास समिति श्री राम नगर फुलेरा की ओर से 2 अप्रैल 2026 को कुमावत समाज बालाजी बगीची एवं नवनिर्मित कुमावत सामुदायिक भवन पर श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम, श्रद्धा, भक्ति एवं समारोह के रूप में आयोजित होगा।

समिति अध्यक्ष किशन लाल भोडीवाल ने बताया कि 2 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे, 4:00 बजे अतिथियों का स्वागत एवं नव निर्मित हाल एवं कमरे का उद्घाटन, 80 वर्ष से ऊपर के वृद्ध जनों महिला पुरुषों एवं 2025-26 के दौरान 85% से अधिक अंक प्राप्त 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा 7:0 बजे से सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। कुमावत समाज विकास समिति के महामंत्री दामोदर भोड़ीवाल ने बताया कि सम्मानित होने वाले वृद्धजन एवं विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं व 12वीं मैं 85% अंक प्राप्त किए हैं वह अपना पंजीकरण 1 अप्रैल 2026 तक करवा देवें।




सामूहिक प्रसादी का धूम धाम से आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है –
1.सुंदरकांड  (दोपहर 1.00 बजे से 3.30 बजे तक )
2. अतिथि स्वागत एवं कुमावत समाज भवन व ऊपर नवनिर्मित हॉल एवं कमरे का उद्घाटन ( सायं 4 बजे )
3.  वरिष्ठजनों एवं विद्यार्थी प्रतिभा  सम्मान समारोह ( सायं 4.15 बजे से सायं 7.00 बजे तक )
4.  सामूहिक भोजन प्रसादी ( सायं 7.00  से  10.00 बजे तक )
अतः श्री राम नगर, दादू नगर, पुराना फुलेरा, अजमेरी गेट,  हरिदेव जोशी कॉलोनी, आकाशया टीबा, DL नगर , आदर्श नगर, मिश्र कॉलोनी तथा बिचून रोड़  के क्षेत्राधीन समस्त समाज बंधुओं  से सादर निवेदन है कि परिक्षेत्र में रहने वाले 80 वर्ष से अधिक व्यक्तियों (महिला एवं पुरुष ) तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025 एवं 2026 (दो सत्रों ) में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण दिनांक 1.4.2026 तक करवा देवे ।
समस्त समाज  बंधुओ से सादर निवेदन है कि उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें ।🙏🙏🏽
*कार्यकम स्थल :- श्री कुमावत समाज भवन श्री राम नगर फुलेरा ।*
निवेदक :- श्री किशन लाल भोड़ीवाल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी कुमावत समाज विकास समिति श्रीराम नगर फुलेरा ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now