
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री राम नगर स्थित श्री बालाजी बगीची में बजरंग बाल सेवक मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम चरित मानस के रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है,

श्री रामायण पाठ करीब 62 वर्ष पूर्व से बालाजी बगीची मंदिर पुजारी स्व श्री लीलाधर महाराज के सौजन्य से प्रारंभ की गई थी जो आज भी यहां के नवयुवकों के द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम को बड़ी श्रद्धा भक्ति एवं आपसी सहयोग से हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन का समापन 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बड़ी धूमधाम एवं श्री हनुमान जी महाराज की भव्य झांकि व शोभा यात्रा निकाली जाकर विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।

Author: Aapno City News




