
पद्मश्री सम्मानित क्रिकेटर सुशील दोषी ने किया पुरस्कृत।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन (ट्रस्ट) को इंदौर में आयोजित “इंपैक्ट इंडिया सम्मिट 2026” के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पद्मश्री सम्मानित क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी के कल कमलों द्वारा प्रदान किया गया। जिसे संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश दाधीच ने सम्मान ग्रहण कर गौरांवित हुए।

गौरतलब है कि अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यो, जिनमें नारी सशक्तिकरण एवं दलित उत्थान, रोजगार स्वावलंबन, घुमंतू और अर्ध घुमंतु परिवारों की सहायता, जरूरतमंद,गरीब एवं दलित परिवारों के लिए न्यायोचित कदम उठाए, महिलाओं एवं दलितों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता,निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, बीमार लोगों के लिए हर रविवार को भोजन व्यवस्था एवं समाज में प्रताड़ित गरीबों की सहायता के लिए तत्पर रहना जैसे सामाजिक कार्यों में संस्था द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो को मध्य नजर रखते हुए, अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए ट्रस्ट के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंदौर में आयोजित Impact India Summit 2026 में
अंजली महिला एवं बाल उत्थान संगठन ट्रस्ट को
🏅 “राष्ट्रीय श्रेष्ठ NGO सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।
🎙️ यह सम्मान पद्म श्री सम्मानित क्रिकेट कमेंटेटर
सुशील दोषी जी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
👤 इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा एवं
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश दाधीच ने सम्मान ग्रहण किया।
🌿 नारी सशक्तिकरण और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला यह सम्मान।

Author: Aapno City News




