[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुचामन में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पर्व पर अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

SHARE:




शांति-सौहार्द की अपील

रिपोर्टर — विमल पारीक
कुचामनसिटी।

कुचामन शहर में गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। रामनवमी पर्व को देखते हुए कुचामनसिटी सहित आस पास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में एडिशनल एसपी विमल नेहरा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उपद्रवी तत्वों को कड़ा संदेश देना है।




थाने से शुरू हुआ मार्च :-


पुलिस का यह फ्लैग मार्च शहर के कुचामन पुलिस थाने से प्रारंभ हुआ जो यहां से पुलिस का काफिला स्टेशन रोड़,लॉयन्स सर्किल,पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार,पुरानी धान मण्डी,घाटी कुँवा,कुमावत मोहल्ला, छिपो का मोहल्ला, नया शहर ,सीकर रोड़ ,डीडवाना आदि जैसे भीड़भाड़ वाले और प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए पुनः पुलिस थाने पर संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सड़क पर उतरे। इस दौरान एडिशनल एसपी विमल नेहरा, डीएसपी मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी सतपाल चौधरी, बिजली विभाग अधिकारी, तहसीलदार कैलाश चौधरी ,परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ,राजेन्द्र गोयर आरएसी (RAC) और क्यूआरटी (QRT) के विशेष जवान मौजूद रहे।



संवेदनशील इलाकों का किया आकलन :-


मार्च के दौरान एडिशनल एसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में रुककर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

एडिशनल एसपी विमल नेहरा ने कहा-

” त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं। हर नागरिक बिना किसी डर के रामनवमी का पर्व मनाए। हम असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रहे हैं। किसी भी सूरत में शांति भंग करने की अनुमति नहीं है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now