[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

संगीतमय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा भव्य समापन के साथ सम्पन्न भक्ति ही जीवन का सार, भक्ति में अपार शक्ति – कंचन दीदी

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कस्बे के बड़ के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय “नानी बाई रो मायरो” कथा का 25 मार्च 2026 को भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। 19 मार्च से प्रारंभ हुई इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।


कथा का आयोजन भगवत स्वरूप आचार्य स्वामी संत प्रहलाद पुरी महाराज के सानिध्य में तथा व्यास पीठ से ब्रह्मवादिनी कंचन दीदी (निर्भ आश्रम, वात्सल्य धाम करणसर) के श्रीमुख से किया गया। कंचन दीदी ने अपने मधुर वाणी और संगीतमय शैली में कथा का रसपान कराते हुए बताया कि “जीवन का वास्तविक सार भक्ति है, और भक्ति में ही सबसे बड़ी शक्ति निहित है।”


कार्यक्रम के दौरान श्री निर्भय पुरी महाराज, श्री शिव प्रकाश नंद महाराज एवं तपस्वी श्री 108 गोविंद दास जी महाराज (टांका बिचूंन) सहित अनेक संत-महंत एवं विद्वान जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कथा शुभारंभ से पूर्व 19 मार्च को प्रातः 11:15 बजे बड़ के बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना।


प्रतिदिन सायं 7:15 बजे से रात्रि तक आयोजित कथा में भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। समापन दिवस पर विशेष भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं संत-महात्माओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now