[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उप जिला अस्पताल में कैंसर के खिलाफ फुलेरा की जंग।

SHARE:


मुख कैंसर जागरूकता सप्ताह’ का आगाज 4 से 10 फरवरी तक।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को हराने का एकमात्र तरीका है सही समय पर पहचान और सावधानी। इसी संकल्प के साथ विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में फुलेरा के उप जिला अस्पताल में विशेष ‘कैंसर जागरूकता सप्ताह’ का शानदार शुभारंभ किया गया। यह आयोजन 4 से  10 फरवरी तक चलेगा, जिसमें मुख्य फोकस ‘मुख कैंसर’ (Oral Cancer) की मुफ्त जांच और बचाव पर रहेगा।


डॉक्टरों की टीम संभाल रही है कमान,अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. धर्मेंद्र भामु ने बताया कि नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम (NOHP) के अंतर्गत दंत रोग विभाग में इस विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. भामु ने जोर देते हुए कहा, “कैंसर डरने की नहीं, बल्कि लड़ने की बीमारी है। जागरूकता ही इसका सबसे बड़ा इलाज है।”मुफ्त जांच और तंबाकू मुक्ति का संकल्प जांच शिविर की जिम्मेदारी डॉ.सरोज देवी संभाल रही हैं। शिविर के पहले ही दिन बड़ी संख्या में मरीजों ने पंजीकरण कराया।

डॉ. सरोज न केवल मरीजों के मुख की गहन जांच कर रही हैं, बल्कि उन्हें तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान के घातक परिणामों के प्रति सचेत भी कर रही हैं।
शिविर की मुख्य विशेषताएं:
अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुख कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जांच। तंबाकू की लत छोड़ने के लिए मरीजों को मनोवैज्ञानिक सलाह। फुलेरा उप जिला अस्पताल का यह प्रयास न केवल मरीजों को बीमारी से बचाएगा, बल्कि समाज में एक स्वस्थ जीवनशैली के प्रति नई चेतना भी जगाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now