
रूण फखरूदीन खोखर
राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 2026 का हुआ आयोजन
रूण- राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन सीकर जिले के प्रताप पुरा में पिछले सप्ताह हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर देश भर से आए अनेक ख्याति प्राप्त कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यादगार बना दिया, इसी महोत्सव में राजस्थानी लोक नृत्य में विशेष पहचान बनाने वाले नागौर जिले के सेनणी गांव के युवा दिलीपसिंह उर्फ अनु सोलंकी को उनके महिला वेश में उत्कृष्ट कला योगदान के लिए राष्ट्रीय गौरवपत्र प्रदान कर और मोमेंटो देकर, फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रतापपुरा सहित अन्य गांवों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह सम्मान सोलंकी द्वारा दिए जाने पर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने इसे समस्त राजस्थान की लोक संस्कृति को समर्पित बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कला प्रेमी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। महोत्सव ने केवल धार्मिक आस्था को ससख्त किया बल्कि लोक कलाकारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर उनकी प्रतिष्ठा को नई पहचान भी दिलाई।

Author: Aapno City News




