
फुलेरा(दामोदर कुमावत) गरीबों की उम्मीद महज उसका या उसके पुरखों का आशियाना यानी उनके निवास जो उनकी अस्थाई पूंजी भी कहलाती है। इस पूंजी को गरीब परिवार समय की परिस्थितियों में गिरवी (रहन) रखकर अपने समय को निकालने का प्रयास करता है परंतु गरीब की गरीबी उनका पीछा नहीं छोड़ती है,

तब वह और हाथ पैर मार कर अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए आज के समय में. फाइनेंस कंपनियां के चल रहे मकड जाल में फंस जाते हैं। जो इनके फंदे में एक बार फस जाता है पीढ़ी दर पीढ़ी फंदता जाता है। ऐसा ही एक वाकिया फुलेरा के श्री राम नगर पावर हाउस रोड सांडेश्वरम मंदिर के सामने निवासी स्व.शैतान सिंह जाति राजपूत का छोटा सा परिवार झेल रहा है।

गौरतलब है कि स्वर्गीय शैतान सिंह ने वर्ष 2018 में ए यू फाइनेंस कंपनी से 3 लाख का लोन लिया था जिसका 1 साल बाद नियमित किस्तों का भुगतान करने पर उसे टॉप अप करके और लोन कंपनी द्वारा दे दिया गया। तथा नियमित ईमानदारी से लेनदेन करने का अवसर प्रदान करते हुए 2020 में टॉप अप में एक लोन और दे दिया सभी लोन करते वक्त कंपनी ने इंश्योरेंस बीमा राशि काट करके इन्हें लोन का भुगतान किया था।

और कहा था हमारी कंपनी लोन चुकाने से पहले अगर रिऋ पाने वाला बीमार होता है या मृत्यु होती है तो उसकी क्षतिपूर्ति बीमा द्वारा की जाती है यह नियम अनुसार और इसी के आधार पर इंश्योरेंस का पैसा भी कटा हुआ था । परंतु दुर्भाग्यता इस परिवार का 22 अप्रैल 2022 को शैतान सिंह की मृत्यु हो गई और छोटा सा परिवार भारी संकट की स्थिति में आ गया क्रिया कर्म के बाद शैतान सिंह की पत्नी जो पूर्व से भी कैंसर की पीड़िता है,जो दवाइयां और भोजन की व्यवस्था जैसे तैसे कर पाई परंतु कंपनी की किस्ते बराबर भर्ती रही,नियम अनुसार मृत्यु उपरांत कोई भी कंपनी ऋण वसूली नहीं करती है । परंतु एयू कंपनी के गुर्गे इस
बेसहारा परिवार को जबरदस्त प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। और आए दिन गाली गलौज धमकी देकर घर के बाहर चस्पा कर दिया और धक्के देकर घर से बाहर निकलने की धमकी देना। स्वर्गीय शैतान सिंह की पत्नी जो कैंसर पीड़ित हैै आए दिन ए यू कंपनी के लोगो द्वारा धमकी दी जा रही शैतान सिंह की पीड़ित पत्नी ने कैसे जैसे कंपनी के पैसे जमा करवा दिए परंतु कंपनी ने उनके कागज वापस नहीं लौटाए । और उन पर जोर जबरदस्ती कर मकान खाली करने के लिए धमका रहे हैं। स्व. शैतान सिंह की पत्नी पीड़िता ने रोते बिलखते हुए कहा कि वह किसके पास जाए सारा पैसा दे दिया हमने उसके बावजूद भी हमको दादागिरी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं कोई हमारी मदद करने वाला नहीं है। इस पर अंजलि महिला एवं बाल उत्थान संगठन संस्थापक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा पीढ़ी परिवार के पास पहुंच कर परिवार को शांत न देते हुए कहा कि आपके साथ अन्याय नहीं होने देंगे अंजलि ट्रस्ट ने आरबीआई की गाइड लाइन के विरुद्धकार्य करने वाली फाइनेंस कंपनियों और बैंकों के खिलाफ वित्तीय जागरूकता अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत पूर्व में भी कई लोन पीड़ितों को आरबीआई की गाइडलाइन के आधार पर न्याय दिलवाया है।

Author: Aapno City News





