
रूण फखरूदीन खोखर
रूण-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असावरी में कक्षा 12 का विदाई समारोह एवं कक्षा 9 की बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.भूराराम सारण ने बताया कि कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह के साथ-साथ कक्षा 9 की 12 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया, साईकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी छा गई।

इसके साथ ही स्काउटिंग एवं खेलों में राज्य स्तर तक विद्यालय का नाम रोशन करने वाली 18 प्रतिभाओं को एक-एक स्कूल बैग एवं डॉक्यूमेंट फाइल देकर सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी बाबूलाल खुङखुङिया ने सभी विद्यार्थियों को एक-एक पेन देकर पुरस्कृत किया

एवं व्याख्याता लिखमीचंद ने विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को चांदी का सिक्का देने की घोषणा की। कार्यक्रम में शारदा प्रजापत,महेश कुमार सर्वा रामप्रसाद खोखर पुनाराम ताडा ओमप्रकाश राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे,कार्यक्रम संचालन सुमधुर आवाज में धर्माराम सारण ने किया।

Author: Aapno City News





