
…..
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। एकता और उत्साह के अनूठे संगम के बीच, फुलेरा तहसील राजपूत समाज ने अपने नए नेतृत्व की घोषणा कर दी है। सांभर रोड स्थित शेखावत मैरिज गार्डन में आयोजित एक भव्य सभा में पिथ्यावास के बन्ना ‘कुलश्रेष्ठ सिंह’ को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया।

हाथ उठाकर मिली ‘शाही’ सहमति। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जैसे ही कुलश्रेष्ठ सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, पांडाल में मौजूद सैकड़ों समाज बंधुओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर अपनी सहमति दे दी। औपचारिक घोषणा से पहले ही बधाइयों का तांता लग गया, जो उनके मिलनसार और शील स्वभाव के प्रति समाज के अटूट विश्वास को दर्शाता है।

दिग्गजों की मौजूदगी में सौंपी जिम्मेदारी
समाज को संगठित करने और शिक्षा व विकास के नए आयाम स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख हैं: सैन्य और प्रशासनिक अनुभव: कर्नल अजीत सिंह, ठा. नारायण सिंह (पिथ्यावास), शिक्षाविद एवं
वरिष्ठ नेतृत्व: ठा. अजीत सिंह खंगारोत (खंडेल), पूर्व प्रधान रणवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह। प्रमुख सहयोगी: धन सिंह ढींढा, शिव प्रताप सिंह, इंदर सिंह (कोढ़ी), नंद सिंह।

युवा और प्रबुद्ध वर्ग: भंवर राज सिंह, गीरी बन्ना, सुरेंद्र सिंह (गदड़ी) और दौलत सिंह (चिरनौटियां)> “तन, मन और धन से करूँगा समाज की सेवा”> नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलश्रेष्ठ सिंह ने भावुक होते हुए कहा, “आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उसका सदैव ऋणी रहूँगा। समाज की बताई राह पर चलकर और आप सभी के आशीर्वाद से मैं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा।”

Author: Aapno City News





