[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भक्तमाल कथा में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर, नागौर की धरती पर सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव

SHARE:


नागौर (तेजाराम लाडणवा)
नागौर जिले की पावन धरती एक बार फिर भक्ति, सत्संग और अध्यात्म की गूंज से सराबोर होने जा रही है। खींवसर तहसील के ग्राम नन्दवाणी स्थित राम धूणा में रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ संत माधव दास महाराज के सान्निध्य में सात दिवसीय श्री भक्तमाल कथा एवं सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 1 फरवरी 2026 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगा।
रामस्नेही संप्रदाय के संत माधव दास महाराज नोखा मंडी के मुखारविंद से व्यास पीठ पर विराजमान होकर भक्तमाल की कथा का रसपान कराएंगे। धार्मिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके माधव दास महाराज अब तक देश के कई राज्यों में श्रीमद् भागवत, नानी बाई का मायरा सहित अनेक धार्मिक आयोजनों में व्यास पीठ से वाणी प्रवाहित कर चुके हैं। उनकी कथाओं की सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि जो एक बार उनके प्रवचनों से जुड़ता है, वह बार-बार उस आध्यात्मिक अनुभूति को पाने के लिए लौटता है।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम राम धूणा ग्राम नन्दवाणी में श्री श्री 1008 सुखदेव दास महाराज की 19वीं बरसी (फाल्गुन बदी 6) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तमाल कथा का वाचन होगा, जबकि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रामस्नेही भजन मंडली भक्ति रस की अविरल धारा बहाएगी।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 7 फरवरी 2026, शनिवार को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा तथा पूरी रात सत्संग होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस आध्यात्मिक आयोजन का आयोजन राम धूणा विकास सेवा समिति, ग्राम नन्दवाणी द्वारा किया जा रहा है। संत माधव दास महाराज के सान्निध्य में होने वाला यह सात दिवसीय आयोजन नागौर जिले के धार्मिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है, जहां श्रद्धा, भक्ति और सत्संग का संगम देखने को मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now