[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नए अपराधिक कानून पर प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण।

SHARE:


राज. पुलिस एवं जीआरपी थाने पर आमजन की सहभागिता रही।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नए अपराधी कानून के संबंध में जन जागरूकता केउद्देश्य से सोमवार 13 अक्टूबर को जेईसीआरसी सीतापुरा जयपुर में भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए उद्बोधन का लाइव प्रसारण राज्य भर में प्रदर्शित किया गया।

जिसके तहत फुलेरा राजकीय रेलवे पुलिस थाना एवं राजकीय पुलिस थाने में सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। जीआरपी थाना प्रभारी गुलजारी लाल ने बताया कि सोमवार को प्रातः 11:45 बजे अमित शाह गृहमंत्री भारत सरकार के उदबोधन का लाइव प्रसारण व  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  क़े उदबोधन को थाना फुलेरा स्तर पर CLG मेंबर, मिडियाकर्मी , विशिष्ठजन, अन्य नागरिकगण, पुलिसकर्मी एवं अन्य विभागों के राजकर्मी तथा उनके परिवारजनों व आम नागरिकों को दिखाया गया।

इसी प्रकार कस्बे के सिविल थाने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने नए कानून की प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम को सीधा लाइव प्रसारण के माध्यम से थाने पर उपस्थित जन समूह जिनमें सीएलजी सदस्य,मीडिया कर्मी, गणमान्य जन, सामाजिक संगठन, व्यापारी गण एवं उनके परिवार जनों की सहभागिता भी रही, जीने प्रसारण के माध्यम से नए कानून के बारे में जानकारी मिली। इस अवसर पर जीआरपी पुलिस ने नए कानून लागू के पंपलेट, बुकलेट बंटवाए एवं  पोस्टर लगाए जाकर नए कानून का प्रसार प्रसार किया गया । नए कानून क़े तहत आम नागरिकों की सुरक्षा /लाभ व अपराधियों को सजा क़े बारे में जानकारी दी गईं है जिसमें करीब 100- 125 आम जन ने भाग लिया ।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now