[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

केंद्र सरकार की योजनाओं का उठाए लाभ-किनसरियां

SHARE:

भकरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
[जुगल दायमा] भेरुन्दा
निकटवर्ती ग्राम भकरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे पूर्व विधायक मानसिंह किनसरियां का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक किनसरियां ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और जागरूक किया।

अयोध्या में राममंदिर का निर्माण मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। सब पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत कर सभी वर्गों के वोट दिलाएं। हार के कारणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हार-जीत भुलाकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। सम्मेलन में विधानसभा संयोजक मूलचंद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोनू सिंह नैनियां, पूर्व प्रधान अजीत सिंह नैनियां ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह नरमा, ठा. यशवंत सिंह, महेंद्रसिंह किशनपुरा, गौशाला अध्यक्ष शिंभूसिंह जैतमाल, सुरजन सिंह झाला, जीवराज सिंह शेखावत, मुकेश जीनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now