[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दर्द- पिता को सड़क हादसे में खोने वाले पांच मासूम से मिलने पहुँचे बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ सोनी,

SHARE:

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी पंहुचे माण्डल जोधा,
ज़रूरमंद बच्चो की ली सुध,
पिता को खोने वाले पाँच बच्चो के देखरेख संरक्षण की होगी उचित व्यवस्था
[बाबूलाल सैनी] पादूकलां। एक सड़क हादसे में अपने पिता को खोने वाले पाँच मासूम बच्चो की देखरेख एव संरक्षण को लेकर बाल कल्याण समिति न्यायपीठ अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी रविवार को माण्डल जोधा गाँव पहुँचे। अध्यक्ष डॉ सोनी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उनकी देखरेख, संरक्षण एवं स्कूली शिक्षा को लेकर वस्तु स्थिति को देखा। इसको लेकर समिति अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने बताया की जब सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आई की पाँच बच्चों कि पिता का सड़क हादसे में देहांत हो गया और पिता के देहांत बाद उस परिवार पर संकट आ गया। और बच्चो के पालन पोषण शिक्षा पढ़ाई पर इसका असर पड़ेगा। बच्चो की देखरेख पढ़ाई एव विकास के नियमानुसार प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास में कोई बाधा उत्पन्न नही हो सके।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now