[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पर्यावरण संतुलन के साथ मानव जीवन की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी।

SHARE:

हरा भरा हो म्हारा राजस्थान कि तर्ज पर हुआ वृक्षारोपण।
लोकपाल भण्डारी


पर्यावरण स्वीकृति की अनुपालन में मेघराज सिंह एंड कंपनी के द्वारा रियाँबड़ी उपखण्ड क्षेत्र मे 2100 पौधे लगाने का है लक्ष्य।

रियाँबड़ी उपखण्ड मुख्यालय के तहसील परिसर मे बजरी लीज होल्डर मेघराजसिंह एंड कंपनी के द्वारा पर्यावरण स्वीकृति की अनुपालन में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ उपखण्ड अधिकारी गौरीशंकर शर्मा,तहसीलदार महेश कुमार शेषमा, विकास अधिकारी भागीरथ सिंह राठौड़,बजरी एलओआई प्रतिनिधि प्रहलादसिंह राठौड़ सूरजकरण चौधरी के हाथों वृक्षारोपण किया गया।

उपखण्ड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरी दुनिया आज प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रही है। प्राकृतिक कुप्रभाव को रोकने के साथ मानव जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यधिक पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है।

इस दौरान तहसीलदार महेश शेषमा ने उपस्थित लोगो को पौधों कि देखभाल कि जिम्मेदारी अपनी संतान के जैसे करने कि आवश्यकता बताई। विकास अधिकारी भागीरथ सिंह राठौड़ नें बताया कि धरती का श्रृंगार ही पौधे होते है इसलिए हर व्यक्ति को पौधरोपण कर धरती को सुन्दर बनाना चाहिए।


बजरी लीजधारी प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह राठौड़ नें बताया कि रियाँबड़ी उपखण्ड क्षेत्र मे 2100 पौधे लगाने का लक्ष्य है जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा हमारा राजस्थान हरा भरा होगा।
इस कार्यक्रम के दौरान बजरी लीज होल्डर प्रतिनिधि मगन चौधरी, तहसील प्रभारी प्रहलाद सिंह राठौड़ ,सूरज करण चौधरी व दीपक सिंह ,राजवीर सिंह, बिज़नेस ठाकुर ,गोविंद सिंह ,अजय सिंह ,राजेश व अन्य कर्मचारी मोजूद रहे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now