
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नीम रोड स्थित सेठ हरीकिशन सोमानी आदर्श विद्या मंदिर सांभर लेक में 28 फरवरी 2026 को होलिका उत्सव व फाग उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के अंतर्गत लादूराम सरस्वा पूर्व सरपंच बड़ोती विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश दायमा समिति की सदस्या श्रीमती हेम कवर,नंदकिशोर प्रजापत, उमा शंकर व्यास तथा प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत ने मां सरस्वती एवं भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा कार्यक्रम में प्रस्तुतिया दी। नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश दायमा ने होली के त्योहार पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि होली भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण मनाए जाने वाला रंगों का त्यौहार है जिसे हमें प्रेम और भाईचारे से मनाने संबंधी दिशा निर्देश दिए।

वहीं उमाशंकर व्यास ने बताया कि विद्यालय की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए सभी भैया बहनों को त्योहार मनाना चाहिए। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं तथा 700 छात्र छात्राओं ने अपनी पूर्ण सह भागिता दी कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य भगवान सहाय कुमावत ने सभी को गुलाल से ही होली खेलने का संदेश देते हुए सभी का आगंतुको आभार व्यक्त किया।

Author: Aapno City News



